
अमेठी की पीडि़ता के विधान भवन के सामने आग लगाकर आत्मदाह के प्रयास का मामला अभी पुराना भी नहीं पड़ा था कि मंगलवार को एक महिला ने फिर आत्मदाह का प्रयास किया है। इस महिला ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली है। महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एस.के नंदा के मुताबिक महिला 90 प्रतिशत झुलस गई है।
महाराजगंज से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की रहने वाली अंजली तिवारी ने दो वर्ष पहले घुघली थानाक्षेत्र के पचरूखिया से अखिलेश तिवारी ने शादी की थी। इस दौरान दोनों में खटपट होने के बाद वह अलग रहने लगी।

इसके कुछ दिन बाद अंजली ने महराजगंज में ही राजघराना साड़ी सेंटर पर कार्य शुरू कर दिया। इसी कार्य के दौरान ही वीरबहादुर नगर निवासी लड़के आशिक से संबंध हो गया। अंजली का दावा है कि इसके बाद उन दोनों ने निकाह कर लिया था।
अंजली ने निगाह के बाद अपना नाम आयशा कर लिया। कुछ दिन बाद में लड़का आशिक सऊदी अरब चला गया। लड़के के जाने के बाद अंजली (आयशा) उसके घर में रहने की जिद करने लगी। यहां तक कि बीते चार अक्टूबर को वह अपने कथित पति के घर के सामने धरने पर बैठ गई। इसके बाद में मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर महिला थाने पर लेकर गई थी, लेकिन मामले का हल नहीं निकल पाया। परेशान अंजली ने 13 अक्टूबर को आत्मदाह की बात को लेकर नोटिस दिया था। उसकी तलाश में महिला एसओ मनीषा सिंह को लखनऊ भेजा गया था।

- United Nations at 75 plagued by new crises and cash crunch
- Coronavirus: Clashes in Naples (Italy) over tightening restrictions
- US election 2020: How Trump has changed the world
- Sudan normalizes relations with Israel – the latest in a series of Arab League countries to do so
- Poland abortion ruling: Protests spread across the country
Leave a Reply